टोपी पहनकर गवरइया राजा को दिखाने क्यों पहुँची जबकि उसकी बहस गवरा से हुई और वह गवरा के मुँह से अपनी बड़ाई सुन चुकी थी। लेकिन राजा से उसकी कोई बहस हुई ही नहीं थी। फिर भी वह राजा को चुनौती देने को पहुँची। कारण का अनुमान लगाइए।

जब गवरइया रुई का फाहा लेकर कोरी के पास गई तो उसने उसे राजा का काम करने का हवाला दिया। जब वो सूत कतवाने गई तो भी उसे पता चला कि कोरी राजा का कोई काम कर रहा है। इसी तरह बुनकर और दर्जी ने भी पहले राजा का काम करने की बात कही। गवरइया ये सुनकर हैरान थी कि हर कोई सिर्फ राजा का ही काम कर रहा है। इसके बावजूद गवरइया ने अपनी समझदारी से टोपी हासिल कर ली। तब उसके मन में ख्याल आया कि जब हर कोई राजा का काम कर रहा है तो उससे भी जरा मिल आना चाहिए। टोपी पहनने के बाद गवरइया के अंदर एक अलग आत्मविश्वास था। उसने नामुमकिन चीज को मुमकिन कर दिखाया था। इसी वजह से जब वह राजा के पास पहुंची तो उसने देखा कि राजा के सिर पर तो टोपी ही नहीं है। इससे उसका आत्मविश्वास और बढ़ गया और उसने राजा को भी चुनौती दे दी। गवरइया की चुनौती से तो राजा के भी तोते उड़ गए थे।


1